मात्र इतने हजार रुपये में एन्जॉय करिए वेकेशन इन 4 शहर में

गर्मियों के मौसम में हर कोई छुट्टी का प्लान बना रहा है। शहर की भीड़भाड़ से दूर जाकर सुकून भरे पल अगर आप बिताने की तैयारियां कर रहे हैं तो बताए गए इन जगहों पर जरुु जाएं। जहां आपको कम बजट में सुकून के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं भारत की ऐसी ही कई ठंडी जगहें जहां आप 10 हजार से भी कम खर्च में परिवार के साथ वेकेशन को एन्जॉय कर सकते हैं।

पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश

अगर आप बढ़ती गर्मी में वॉटरफॉल देखना चाहते हैं तो गर्मी के मौसम में मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में छुट्टियां बिताने का प्लान बना सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको अपनी जेब भी ज्यादा ढ़ीली नहीं करनी पड़ेगी। यहां आपको 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अच्छा होटल मिल जाएगा। यहां घूमने के लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

नैनीताल, उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड स्थित नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। अगर आप गर्मियों में ठंडक का एहसास पाना चाहते हैं तो झीलों की नगरी नैनाताल में वेकेशन प्लान कर सकते हैं। यहां घूमने, रहने और खाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप 10 हजार से भी कम बजट में अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में सैर का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह मुमकिन है। यहां आप खाने-पीने के अलावा राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रैकिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 

शिमला, हिमाचल प्रदेश

गर्मी के मौसम में अगर आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं और वो भी अपने बजट को ध्यान में रखते हुए तो शिमला और कुफरी आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम गर्मियों में भी सुकून पहुंचाता है। यहां आप 10 हजार से भी कम खर्च में अपने परिवार के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं और गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

Back to top button