मशहूर फुटबॉलर क्रिस स्मालिंग की गर्लफ्रेंड चाहती है फुटपाथ पर सोना

ब्रिटेन। मशहूर फुटबॉलर क्रिस स्मालिंग की सुपरमॉडल वाइफ सैम कुक कुछ अलग करने की सोच रही हैं। वह दरअसल एक रात सड़क के फुटपाथ पर गुजारना चाहती हैं। सैम ऐसा चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा करने के मकसद से ऐसा करना चाहती हैं। इस काम में पति क्रिस भी उनका समर्थन कर रहे हैं। इस काम में इस सुपरमॉडल का साथ उनकी तीन सहेलियां भी देना चाह रही हैं। वह भी उनके साथ एक रात सड़क पर गुजारने की इच्छा रखती हैं।
फुटबॉलर क्रिस स्मालिंग की गर्लफ्रेंड
फुटबॉलर क्रिस स्मालिंग की पत्नी सैम कुक का कहना है कि वह दरअसल इसके जरिये अनाथ, बेसहारा लोगों की मदद करना चाहती हैं। वह भी उन लोगों की तरह बेहद सर्द रातों में खुली सड़क पर रात बिताने का अहसास करना चाहती हैं ताकि वह दूसरों को उनकी तकलीफों के बारे में बता सकें। उनके मुताबिक, वह इस तरह के लोगों की ठंड से होने वाली मौतों के बारे में अक्सर सुनती और पढ़ती रही हैं। इसीलिए उनकी मदद के लिए वह क्रिसमस से पहले ऐसा करने की चाहत रखती हैं ताकि इस दौरान लोग इस तरह के अनाथ लोगों के बारे में अपने विचार शेयर करें।
इस दौरान जिस रात वह फुटपाथ पर गुजारेंगी, उसकी तस्वीरों को एक फोटोग्राफर अपने कैमरे में कैद करेगा। उसके बाद उससे जो राशि मिलेगी, उसको अनाथ लोगों में बांट दिया जाएगा। उनको इस चैरिटी वर्क से करीब 2500 पाउंड (तकरीबन सवा दो लाख रुपये) मिलने की उम्मीद है। वह इसलिए भी ऐसा करना चाहती हैं क्योंकि उनका मानना है कि आमतौर पर लोग इस तरह के बेसहारा लोगों के बारे में नहीं सोचते। उनके इस कदम से लोगों में ऐसे गरीबों के प्रति सहानुभूति भी बढ़ेगी और उनकी मदद के लिए भी वे प्रेरित होंगे।
इन कामों के अलावा सैम को पशुओं से बेहद लगाव है। अपने खाली वक्त में अपने पालतू कुत्ते को भरपूर समय देती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज में अपने पालतू के साथ इस तरह के ढेरों तस्वीरों को देखा जा सकता है।





