मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं को होते हैं ये बड़े लाभ जो महिलाओं को भी नहीं है पता…

यदि कोई चोर किसी शादीशुदा महिला का पर्स चुराकर ले जाए जिसमें कुछ गहने और रुपए हो तो महिला को केवल दुःख होता है। लेकिन इसी की जगह यदि कोई चोर उस औरत का ‘मंगलसूत्र’ झपटकर ले जाए तो उसकी जान पर बन आती है। कारण कि शादीशुदा नारी के लिए मंगलसूत्र बहुत ज्यादा मायने रखता है।
वैसे भी मंगलसूत्र को विवाह का प्रतीक और सुहागन की निशानी माना जाता है। ऐसे में शादी के बाद महिलाएं इसे पहनती भी हैं। महिलाएं इसे अपने से दूर तभी करती हैं जब उनका पति इस दुनिया को छोड़कर जा चुका होता है या फिर पति-पत्नी ही अलग हो चुके होते हैं।
खैर, मंगलसूत्र पहनने का ये नियम तो पुराने समय से चला आ रहा है। वैसे हम आपको बता दें कि मंगलसूत्र पहनने के पीछे परंपरागत ही नहीं बल्कि कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। जी हां। इसके मुताबिक इसका संबंध महिलाओं के स्वास्थ्य से है। आइये जानते हैं पूरी बात।
भारतीय महिलाएं अपने गले में काले मोतियों और सोने के पेंडेंट से बना एक गहना पहनती हैं, जिसे मंगलसूत्र कहते हैं। इसे भारतीय समाज में शादीशुदा होने का प्रतीक माना जाता है। सामान्यतः इसे पुरानी मान्यताओं से जोड़ा जाता है।
मंगलसूत्र पहनने की कहानी सिर्फ उसके परम्परागत होने पर ही खत्म नहीं होती है बल्कि इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ देखकर जोड़ा जाता है।
ऐसा बताया जाता है कि मंगलसूत्र पहनने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा असर होता है। वो हमेशा बहुत सकारात्मक महसूस करती हैं। आगे जानिए किस तरह आकर्षक गुणों से भरपूर हैं मंगलसूत्र।





