बड़ी खबर: भारत में दंगो के बीच पाक सेना ने LOC पर बढ़ाये सैनिक, तोपें तैनात, वायु सेना को भी…

पाक सेना के बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद मिली रही जवाबी कार्रवाई से सीमा पार भारी हताशा है। हताशा में पाकिस्तान कोई बड़ी साजिश रच रहा है। किसी भी समय बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी है। राजौरी से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा पार पाकिस्तान ने तोपों, टैंकों के अलावा 50 हजार से अधिक सैनिकों को नियंत्रण रेखा के पार तैनात कर दिया है। भारतीय सेना भी पूरी तरह मुस्तैद है।

सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में सीमा पर कुछ बड़ा हो सकता है जिसके संकेत सेना प्रमुख बिपिन रावत दे चुके हैं। पांच अगस्त के बाद से सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर रोक लग गई है। पाक सेना व सुरक्षा एजेंसी आइएसआइ में हड़कंप मचा है। पाक सेना आशंकित है कि भारतीय सेना किसी भी समय कार्रवाई करके गुलाम कश्मीर पर कब्जा कर सकती है। इसके लिए पाक सेना ने अपने क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। चंद दिनों में अपने 50 हजार से अधिक सैनिकों को एलओसी के पार जगह-जगह तैनात कर दिया है।
यह भी पढ़ें: UP में CAA के विरोध में हिंसक प्रदर्शन से इन जिलो में बंद इंटरनेट सेवाए, देखें लिस्ट…
सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले एलओसी पर 30 हजार पाक सैनिक तैनात थे अब इनकी संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। 30 से अधिक पैदल सेना इकाइयां शामिल हैं जिनमें 30 हजार सैनिक हैं। 25 मुजाहिद बटालियन जिनमें 17 हजार सैनिक हैं। बख्तरबंद टैंक बटालियन को तैनात कर दिया है।
पाक सेना ने अपनी वायु रक्षा इकाई के दो हजार से अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया है। इनके ऊपर चार डिवीजन मुख्यालय व 10 ब्रिगेड मुख्यालय कमान कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आदेश पर पाक सेना कभी भी कार्रवाई को शुरू कर सकती है। वहीं भारतीय सेना ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सेना के बड़े अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।





