UP में CAA के विरोध में हिंसक प्रदर्शन से इन जिलो में बंद इंटरनेट सेवाए, देखें लिस्ट…

गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है, अभी तक 150 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 19 FIR दर्ज की गई हैं. उत्तर प्रदेश के संभल में भी 17 ज्ञात, 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है, यहां 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

लखनऊ में पूरी तरह से अलर्ट
प्रदर्शन के बाद लखनऊ में अलर्ट बढ़ा दिया गया है. पूरे लखनऊ को 32 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे. लखनऊ का प्रशासन सभी इमामों से बात करेगा और शांति की अपील की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है.1.    गाजियाबाद2.    लखनऊ 3.    संभल4.    अलीगढ़ 5.    मेरठ 6.    सहारनपुर 7.    बरेली 8.    आगरा 9.    पीलीभीत 10.    प्रयागराज 11.    मऊ 12.    आजमगढ़13.    फिरोजाबाद 14. हमीरपुर
Back to top button