बशीर लश्करी के जनाजे में शामिल हुए दर्जन भर आतंकी

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के टाप कमांडर बशीर लश्करी के जनाजे में दर्जनभर आतंकी शामिल हुए। इन्होंने गन सैल्यूट दी।
ये भी पढ़े: बीजेपी अध्यक्ष शाह का विरोधियों पर पलटवार, कहा- हमारे कार्यकाल से ज्यादा हत्या UPA सरकार में हुई
रविवार को जनाजे के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हथियारों के साथ शामिल आतंकी फायरिंग करते हुए साफ दिख रहे हैं। जनाजे में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग देश विरोधी तथा आजादी की लड़ाई के नारे लगा रहे थे। इससे पहले पिछले महीने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू के जनाजे में भी आतंकियों ने शामिल होकर सलामी दी थी।





