प्रेमी ने कर दिया था किन्नर का मर्डर, किन्नरों ने किया थाना में हंगामा

  • पटना.राजधानी के आलमगंज थाना में शनिवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। किन्नर साथी काजल की मौत से इतना नाराज थे कि वह थाना में बिना कपड़ों के हंगामा करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की किन्नरों ने पिटाई कर दी। कई महिला पुलिसकर्मी जान बचाकर भागी। आरोपी प्रेमी को खुद देना चाहती थी सजा…
    प्रेमी ने कर दिया था किन्नर का मर्डर, किन्नरों ने किया थाना में हंगामा
     
    – पुलिस ने किन्नर काजल के प्रेमी और हत्या के आरोपी सर्वेश रजत को गिरफ्तार कर थाना लगाई।
    – इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किन्नर पहुंचे और हाजत में बंद आरोपी को खुद सजा देने की मांग की।
    – इस दौरान पुलिस समझाती रही, लेकिन यह लोग नहीं समझे और थाना में घुसकर प्रदर्शन किया।
    – जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में लेकर जाने लगी तभी कैदी वाहन पर कई किन्नर ईंट फेंकने लगे।
    – रोकने की कोशिश करने के दौरान कई पुलिसकर्मियों की किन्नरों ने पिटाई कर दी।
    – किन्नर इतने गुस्से में थे कि महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा। ईंट और कीचड़ फेंका। महिला पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

    ये भी पढ़े: शरद-जीतन राम को RJD महागठबंधन में आने के लिए लालू का न्योता

     निकाला शव यात्रा
    – हंगामा के बाद किन्नरों ने काजल का शव यात्रा निकाला। इस दौरान श‌व को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
    – शव यात्रा के दौरान भी किन्नरों ने न्यूड प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

     
    क्या है पूरा मामला
    – गायघाट का रहने वाला दवा दुकानदार सर्वेश रजत ने किन्नर काजल की शुक्रवार की रात हत्या कर दी थी।
    – आरोपी काजल के साथ पांच साल से रहता था। दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
    – आरोपी पर आरोप है कि काजल को पैसे के लिए प्रताड़ित करता था।
    – काजल ने तीन माह पहले ही एक बच्ची को गोद दिया था। जिसको वह अपने साथ रखती थी।
     
     
     
Back to top button