पीएम स्वनिधि योजना: 17,800 करोड़ से ज्यादा के लोन बंटे

पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत अब तक 75.5 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को 112 लाख से ज्यादा लोन बांटे गए। इस दौरान उन्हें 17,800 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन बांटे गए हैं। स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज सब्सिडी और डिजिटल कैशबैक के जरिये लगभग 800 करोड़ रुपये भी मिले हैं।

लाभार्थियों में से लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और लगभग 70 प्रतिशत वंचित वर्ग से है। इस स्कीम को कोरोना महामारी के दौरान उन स्ट्रीट वेंडर्स को सस्ता लोन देने के लिए लांच किया गया था, जिनके बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

इस स्कीम में स्ट्रीट वेंडर्स को 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये के बिना किसी गारंटी के लोन मिलते हैं। इस स्कीम के तहत 55 लाख से ज़्यादा वेंडर्स ने लगभग 8.96 लाख करोड़ रुपये के 841 करोड़ से ज्यादा डिजिटल लेनदेन किए।

Back to top button