पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा से पहले उनके काफिले के रास्ते के पास जिलेटिन स्टिक बरामद होने के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के दौरे से पहले निरीक्षण के दौरान पुलिस कांस्टेबल को सर्किट और टाइमर लगी जिलेटिन की छड़ें मिलीं थीं।
किन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भी मामले की जांच की थी। इस मामले में बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने एक सब-इंस्पेक्टर, एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया।





