दो बच्चो संग महिला ने नहर में लगाई छलांग, मौत

शहर में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को राजकैनाल नहर में फेंककर खुद भी छलांग लगा ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक बच्चे को नहर से निकाल लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि मां व बेटी की नहर में तलाश जारी है। गांव अबूबशहर में मनियारी की दुकान चलाती है।

वर्दी में था बच्चा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा गांव के ही नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। जब बच्चे का शव निकाला गया तो वह स्कूल की वर्दी पहने हुए था। मृतक कृष आठ वर्ष का था। संदीप की पत्नी मंजू देवी व उसकी 5 वर्षीय बेटी कोमल की नहर में तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंजू पत्नी संदीप अपने बेटे कृष व बेटी कोमल को घर से नहर पर लेकर गई। 

ग्रामीणों ने निकला बाहर

गाजियाबाद: रंजिश के चलते किया गया 11 साल के मासूम का कत्ल

इसी के साथ जहां महिला ने पहले तो अपने बेटे को नहर में धक्का मार कर गिराया। इसके बाद उसने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा ली। इसी बीच गांव सुकेराखेड़ा के पूर्व सरपंच पवन कुमार गांव चौटाला में एक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि नहर में एक महिला ने बच्चों समेत छलांग लगा दी है। इसके बाद सरपंच ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को नहर से बाहर निकाला।

लांग लगाने से पहले महिला बेटे और बेटी को स्कूल से लेकर आई थी।

Back to top button