दिल्ली: ”लोगों ने लिखा रोड नहीं तो वोट नहीं”


एक तरफ नेता जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं…शिकायत कर रहे हैं..लेकिन इन सबके बीच मुद्दे कहीं खो गए हैं…तभी तो पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन सी ब्लॉक में सड़कों की बदहाली से परेशान लोगों ने अपने गली के ऊपर एक बोर्ड लगा दिया है. जिसपर लिखा है की “रोड नहीं तो वोट नहीं ” आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद इस सड़क को नहीं बनाया गया.. तंग आकर सी ब्लॉक के लोगों ने चुनाव में अपने मतदान को नहीदेने का फैसला किया है.