दिल्ली-यूपी में हीटवेव तो केरल-तमिलनाडु में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है।
उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जारी हीटवेव के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हीटवेव से लेकर मानसून तक आइए जानते हैं देशभर के मौमस का हाल…
मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण अगले 4-5 दिनों तक मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। देश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक और पूर्वी और तटीय प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-5 दिनों तक उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है
भारी बारिश की आशंका
IMD के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर- पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।
पूर्वोत्तर भारत
आज यानी, 25 मई को असम और मेघालय तथा 24 मई को नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 25 और 26 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
25 से 28 मई के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस समय 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में 25 से 27 मई के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ना है।
पूर्वी भारत
27-29 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, 26-28 मई के दौरान बिहार में, और 25 मई को झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमी भारत
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28-30 मई के दौरान और 25, 29 और 30 मई को उत्तराखंड में कुछ जगहों से लेकर कई जगहों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
मध्य भारत
26-28 मई के दौरान विदर्भ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच अभी तीन दिन और राजधानी में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 27 मई तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 28 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पंजाब में 26 मई तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 29 मई तक लू चलने का अलर्ट है।
राजस्थान में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 28 मई तक कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। अमरावती के अलावा वर्धा, चंद्रपुर और अकोला जैसे जिलों में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।
पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है।





