जेटली के बयान से बौखलाया चीन, कहा- भारत कर रहा है जंग की तैयारी

रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद चीन को भारत से जंग का डर सताने लगा है। चीन की रिपोर्ट के मुताबकि चीनी एक्सपर्ट का कहाना है कि बुधवार को दिया गया रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान के बाद युद्ध की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
परमाणु हथियारों का जाखीरा यहाँ छुपा रखा है पाकिस्तान, ऐसे हुआ खुलासा

गौरतलब है कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा था कि भारत ने 1962 के युद्ध से सबक ले लिया है। अब वह किसी भी जंग के लिए तैयार है। जिसके बाद शंघाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में एशिया-पैसिफिक स्टडी सेंटर के निदेशक झाओ गैन्चेंग ने बातचीत में कहा कि जेटली का यह बयान किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा दिया गया सबसे कड़ा संदेश है।
उन्होंने कहा कि जेटली का ये बयान चीन के लिए एक संदेश है कि भारतीय सेना संभावित युद्ध की तैयारी कर रही है। जिसके बाद सीमा पर जंग की संभावनाएं बढ़ गई है।
झाओ ने कहा कि चीन को भारत पर लगातार दबाव बनाना चाहिए और सैन्य ऑपरेशन की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही चीनी मीडिया ने लिखा कि भारतीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना ने सीमा के आसपास के गांव खाली करा दिए हैं।





