हमारी हथेली पर कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं हमारे आने वाले भविष्य के बारे में बताती हैं। क्या आप जानते हैं कि ये रेखाएं समय के साथ बदलती भी हैं?
सूर्य रेखा हाथ की सबसे महत्वपूर्ण रेखा हो ती है। माना जाता है कि जिसके हाथ में सूर्य रेखा होती है उसका भाग्य कई गुणा बढ़ जाता है। सूर्य रेखा व्यक्ति की जिंदगी को बदलने वाली मानी जाती है। इस रेखा की सही आकार और हाथ में स्थिति से व्यक्ति के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाथ में सूर्य रेखा की उत्पत्ति के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको बताएंगे हाथ में सूर्य रेखा होने के मायने के बारे में
अगर किसी कारण से आपके बुरे दिन, अच्छे दिनों में परिवर्तित हो रहे हैं तो इसका असर आपके हाथ की रेखाओं में दिख जाता है। बहरहाल आज हम आपको हस्त रेखा शास्त्र की महान विधा के एक छोटे, लेकिन खास पहलू से परिचित कराने जा रहे हैं।
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा कलाई के पास से शुरू हो तो ऐसा व्यक्ति आशावादी और संतोषी स्वभाव का होता है। सौंदर्य उसे अच्छा लगता है।
हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो अगर हस्तरेखा बिल्कुल साफ, सही आकार में है तो ऐसा इंसान संवेदनशील, दयालु और उदार है। यही वजह है कि वह दुनिया में फेमस होगा।
अगर सूर्य रेखा बिल्कुल सीधी है तो ऐसे इंसान की किस्मत पलट जाती हैय़ उसे बहुत सा धन मिलता है और वो समाज में मान सम्मान प्राप्त करता है।
अगर हाथ में सूर्य रेखा, मंगल पर्वत पर जीवन रेखा से ऊपर से शुरू हो तो ऐसा व्यक्ति अपने उद्देय को पाए बिना पीछे नहीं हटता। वह व्यक्ति जीवन में सब कुछ पाने का महत्वाकांक्षी होता है।
अगर सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ हो तो ऐसा व्यक्ति सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए लक्ष्य को पाते हैं।
Back to top button