जन्म की तारीख से ऐसे जानें कैसा है आपका पार्टनर….

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का भी अलग महत्व है। आपकी जन्म की तारीख भी आपके बारे में कई बातें बताते है। इससे भी आपके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।
यह भी पढ़े: बोलने में माहिर होते हैं ऐसे लड़के

अंक ज्योतिष में जन्म का मूलांक देखकर आप जान सकते है कि आपका पार्टनर कैसा है। अंकशास्त्र में जन्म की तारीख को मूलांक कहा जाता है। किसी विशेष व्यक्ति के स्वभाव को समझने के लिए अंकों को 1 से 9 में बांटा गया है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं नंबर 1 के बारे में :
अंकशास्त्र में सबसे पहला नंबर 1 है, इसे सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी और उर्जा से भरे होते हैं। यदि आपका जन्म 1, 10 (1+0), 19 (1+9=10, 1+0=1) या 28 (2+8=10, 1+0=1) तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। प्यार के मामले में मूलांक 1 वाले लोग पार्टनर को नियंत्रण में रखना पसंद करते हैं।





