बदलते मौसम में खिंची-खिंची लग रही है स्किन? घर पर बनाएं ये नेचुरल टोनर

मौसम में अब हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन ये बदलता मौसम हमारी त्वचा के लिए काफी चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में स्किन काफी ड्राई महसूस होने लगती है, जिसके कारण त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है।

ऐसे में नेचुरल टोनर आपकी स्किन को हाइड्रेशन देने, पोर्स को टाइट करने और खोई हुई चमक वापस लाने में मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास और प्रभावी घरेलू टोनर के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

ड्राई स्किन के लिए होममेड टोनर
गुलाब जल और ग्लिसरीन टोनर- गुलाब जल स्किन को शांत करता है और नेचुरल ग्लो बढ़ाता है, जबकि ग्लिसरीन त्वचा में गहराई से नमी लॉक करता है। दो चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। चेहरे को साफ करने के बाद इसे कॉटन या सीधे स्प्रे करें। यह टोनर ड्राई स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।

एलोवेरा और खीरे का टोनर- एलोवेरा त्वचा को रिपेयर करता है और खीरा ठंडक व फ्रेशनेस देता है। आधा खीरा पीसकर उसका रस निकालें और उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे फ्रिज में स्टोर करें और रोज सुबह-शाम इस्तेमाल करें। यह टोनर डल स्किन में इंस्टेंट रिफ्रेशिंग ग्लो लाता है।

चावल के पानी का टोनर- चावल का पानी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो स्किन टोन को ब्राइट करता है और टेक्सचर सुधारता है। चावल धोने के बाद बचे पानी को छानकर बोतल में भर लें। इसे चेहरे पर कॉटन से लगाएं। नियमित इस्तेमाल से स्किन स्मूद और हेल्दी दिखती है।

ग्रीन टी टोनर- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं और एजिंग के संकेत कम करते हैं। एक कप ग्रीन टी बनाकर ठंडी कर लें और स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें। यह टोनर स्किन को टाइट और फ्रेश बनाए रखता है।

दूध और शहद का टोनर- दूध स्किन को पोषण देता है और शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद वॉश करें, या टिश्यू से साफ करें। इससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

इस्तेमाल के जरूरी टिप्स
टोनर लगाने से पहले फेस क्लीनिंग जरूर करें।
किसी भी नए टोनर को पहले पैच टेस्ट करें।
टोनर के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
नेचुरल टोनर को 3-4 दिन से ज्यादा स्टोर न करें।

Back to top button