जनवरी में पड़ रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, घूमने जाएं इन खूबसूरत जगहों पर

अगर आप न्यू ईयर पर ट्रिप प्लान नहीं कर पाए हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप जनवरी में घूमने का प्लान कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे तो आपको बता दें कि जनवरी में पड़ लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, जिसमें आप अपने लिए किसी बेहतर ट्रीप का प्लान बना सकते हैं।जनवरी में पड़ रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, घूमने जाएं इन खूबसूरत जगहों पर

इस वीकेंड के दौरान आप चाहें तो गुजरात के अहमदाबाद का प्लान कर सकते हैं। इस वीकेंड के दौरान वहां काइट फेस्टिवल होगा, जिसका आप लुत्फ उठा सकते हैं। यह फेस्टिवल 6 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलता है। आसमान में रंग-बिरंगी काइट को देखने का नजारा बहुत खूबसूरत होता है।

12 से 13 जनवरी के बीच घूमने के लिए बेहतर ऑप्शन में राजस्थान भी हो सकता है। इस वक्त राजस्थान के बीकानेर में ऊंट मेले का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में यहां ऊंट आते हैं। इस मेले को देखने देश और विदेश से सैलानी आते हैं। साथ ही राजस्थान की खूबसूरती का दीदार किया जा सकता है। राजस्थान के भव्य महल और किला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

इसके साथ ही इन दिनों कच्छ घूमना और वहां के संस्कृति को देखना भी बेस्ट होगा। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है। यहां का प्राकृतिक नजारा आपका मनमोह लेगा। यहां सफेद रेत और सुंदर झोपड़ियों के बीच आप अपना किमती समय बीता सकते हैं। बेहतर तब होगा जब आप यहां चांदनी रात में खुले मैदान में घूमें, यह पल आपके यात्रा का सबसे खूबसूरत पल होगा।

Back to top button