ऐसे बनाए चटपटा स्वाद वाली अनूठी रेसिपी

एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 – 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- कैलोरी : 205
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
- आधी किलो भिंडी (बारीक कटे हुए)
-
- टमाटर 250 ग्राम (बारीक कटी हुई)
-
- एक प्याज (बारीक कटी हुई)
-
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
-
- एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-
- दो छोटा चम्मच अजवाइन
-
- चुटकीभर हींग
-
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
- चार बड़े चम्मच तेल
-
- नमक स्वादानुसार
सजावट के लिए
- दो बड़ा चम्मच धनियापत्ती बारीक कटी हुई
विधि
– सबसे पहले मीडियम आंच पर एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
– तेल गरम होने के बाद इसमें भिंडी डालकर 5 मिनट तक तलें.
– इसके बाद भिंडी को कड़ाही से निकालकर एक बाउल में रख लें.
– अब इसी कड़ाही में बचा हुआ तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
– तेल गरम होने के बाद इसमें हींग और अजवाइन डालकर चटकने तक भूनें.
– प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
– मसाला भूनने के बाद इसमें टमाटर डालकर भूनें जब तक कि यह सॉफ्ट न हो जाए.
– इसके बाद इसमें भिंडी डालकर अच्छे से मिला लें. 5 से 7 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
– तैयार है भिंडी टमाटर करी. धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.





