अल्गोजा वादक तगाराम भील और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में अल्गोजा वादक तगा राम और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री से सम्मानित करेंगी। ‘अल्गोजा’ नामक पारंपरिक वाद्ययंत्र को संरक्षित और लोकप्रिय बनाने के लिए तगा राम पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

तगा राम ने थार रेगिस्तान के पारंपरिक लोक संगीत के संरक्षण और प्रचार में उनके असाधारण योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले विश्व के नंबर 1 पैरा हाई जंपर पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

जन्म से ही दिव्यांग प्रवीण ने अपने ²ढ़ संकल्प के बल पर भारत के सबसे सफल पैरा-एथलीटों में से एक बनने का सफर तय किया।

गृह मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, पैरालिंपिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई पैरा गेम्स में पदक जीतने के साथ-साथ कई एशियाई रिकार्ड बनाने वाले प्रवीण देशभर के युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा हैं।

Back to top button