अभी खत्म नहीं हुई है ‘कांतारा’ की कहानी, Rishab Shetty ने तीसरी पार्ट को लेकर दी गुड न्यूज

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को दुनियाभर में फिल्म कांतारा (Kantara) से पहचान दिलाने वाले अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty को भला कौन नहीं जानता। कांतारा फ्रेंजाइजी की दोनों फिल्में ने कमर्शियल तौर अपार सफलता हासिल की है।
अब ऋषभ इसके तीसरे पार्ट यानी कांतारा चैप्टर 2 की तैयारी में लगे हुए हैं। इस मामले को लेकर हाल ही में साउथ सुपरस्टार ने खुलकर बात की है और बताया है कि फिलहाल कांतारा 3 का काम इस स्टेज पर पहुंचा है।
कांतारा 3 पर बोले ऋषभ
हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने वैराइटी इंडिया को एक लेटेस्ट इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे कांतारा की तीसरी किस्त यानी कांतारा चैप्टर 2 और डायरेक्शन के लेकर सवाल पूछा गया है। जिस पर अभिनेता ने कहा है-
हम कांतारा: चैप्टर 2 पर फिलहाल काम कर रहे हैं। मैं निर्देशन से दूर नहीं रह सकता। निर्देशन करते समय मुझे मानसिक शांति और खुशी मिलती है। मेरी लेखकों की टीम मेरे साथ है और हम इस फिल्म पर पहले से ही काम कर रहे हैं।
निर्देशक के रूप में ही नहीं, बल्कि निर्माता के तौर पर भी ऋषभ महत्वाकांक्षाओं का विस्तार कर रहे हैं। अपने बैनर ऋषभ शेट्टी फिल्म्स के तहत वह इस वर्ष के अंत तक दो नई फिल्मों की घोषणा करने की तैयारी में हैं।
इसके अलावा ऋषभ शेट्टी ने अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा की है, जिनमें जय हनुमान और ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नाम शामिल हैं। एक तरफ वह जय हनुमान में मुख्य भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद वह छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक बायोपिक ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
जय हनुमान अगली फिल्म
हनु-मैन डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म जय हनुमान में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान का रोल प्ले करते दिखेंगे। जय हनुमान के पहले आने को लेकर ऋषभ का कहना है- जय हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक में दोनों किरदारों की शारीरिक आवश्यकताएं इतनी अलग हैं कि वे इन फिल्मों की शूटिंग एक साथ नहीं कर सकते। इसलिए पहले “जय हनुमान” होगी और उसके बाद द प्राइड आफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज। दोनों फिल्मों के लिए मुझे अलग-अलग लुक बनाए रखने होंगे।





