अब CAA प्रोटेस्ट में अनशन पर बैठे जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्र

शुक्रवार की नमाज और कुछ संगठनों द्वारा संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का आह्वान करने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, उत्तरपूर्वी दिल्ली में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए नजदीकी जिलों से बुलाए गए पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की 15 कपंनियों को तैनात किया गया है। हालात पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन की मदद भी ले रही है। वहीं जामा मस्जिद के बाहर सीएए के विरोध करने वाले प्रदर्शन कर रहे हैं।

उठी चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग
दिल्ली स्थित जोर बाग में लोगों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही ये लोग भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग करते नजर आए। बता दें कि आजाद को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Delhi: People staged a protest in Jor Bagh today, demanding release of Bhim Army chief Chandrashekhar Azad. #CitizenshipAmendmentBill pic.twitter.com/H5tx5PRI2d
— ANI (@ANI) December 27, 2019
लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया है। अब इस स्टेशन पर कोई मेट्रो नहीं रुक रही है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, तैयार रखो पट्रोल-डीजल, ऑर्डर मिलते ही…
डीसीपी वेद प्रकाश को छात्रा ने दिया गुलाब का फूल
Delhi Metro Rail Corporation: Entry & exit gates of Lok Kalyan Marg are closed. Trains will not be halting at this station. pic.twitter.com/lJ725pSPAz
— ANI (@ANI) December 27, 2019
विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बेहद मोहक नजारा देखने को मिला। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या को एक छात्रा ने गुलाब का फूल देते हुए कहा कि मैं गुलाब देकर शांति बनाए रखने की अपील कर रही हूं। मुझे लगता है ऐसे प्रदर्शनों के कारण माहौल बिगड़ता है, जो नहीं होना चाहिए।
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
यूपी भवन के पास नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे कई लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र
Delhi: A school girl gives roses to DCP (North-East) Ved Prakash Surya. She says,”I have decided to give him roses and ask him to maintain peace in the area. I believe such disturbances due to protests shouldn’t have happened”. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/S9wyRGE6da
— ANI (@ANI) December 27, 2019





