अगर आप भी बनना चाहते हैं धनवान तो आज भोलेनाथ को अर्पित करें ये पुष्प

भगवान शिव बहुत ही जल्दी प्रसन्न होने वाले हैं, अगर कोई भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार का दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। अगर आप भी बनना चाहते हैं धनवान तो आज भोलेनाथ को अर्पित करें ये पुष्प

ये माना जाता है कि अगर इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा की जाए तो व्यक्ति को सांसारिक कष्ट नहीं सताते हैं और मृत्यु के पश्चात भी उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा के साथ ही उन्हें एक खास पुष्प भी अर्पित करना चाहिए। अगर भगवान शिव को सोमवार के दिन ये फूल अर्पित किया जाए तो व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं इस फूल के बारे में 

सोमवार के दिन पूजा करते समय भोलेनाथ को कमल का फूल अर्पित करें, अगर कमल का फूल न मिले तो आप बिल्वपत्र या शंखपुष्पी के फूल भी भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पुष्प को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है।

Back to top button