अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर केजरीवाल ने किया योग तो सपाइयों ने चलाई साइकिल

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज जहां पूरा देश ने योग किया वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर योग किया। वहीं सपाइयों ने इस मौके पर साइकिल चलाई।

योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, रामनाथ कोविंद व अन्य नेताओं के साथ योग किया।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे एनसीआर में लोग अपने घरों से निकले और योग किया।
जहां सबने इस मौके पर योग किया वहीं सपाइयों ने गाजियाबाद में साइकिल रैली निकाली।
ये भी पढ़े: दिल्ली में महिलाओं संग सरेआम हुई ऐसी दरिंदगी की दहल गए आस-पास खड़े लोग!
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवीने भी इस मौके पर नोएडा में लोगों के साथ योग किया।
पूरे दिल्ली एनसीआर में इस मौके पर योग का आयोजन किया गया था।
नोएडा के विभिन्न आरडब्ल्यूए ने भी योग का आयोजन किया। इस मौके पर सेक्टर 47 में भी योग दिवस का आयोजन किया गया जहां भारतीय नौसेना के कमांडर विजय भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बारिश होने के बाद भी लोगों के जोश में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने योग किया।
भारी संख्या में लोगों ने योग किया और इसके महत्व को जाना।
महिलाओं का उत्साह तो इस मौके पर देखते ही बन रहा था।
योग से जीवन में आनंद का संचार होता है इस बात को मानते लोगों ने इसे अपने जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया।





