योगी सरकार के 3 साल पूरे, अब खूबियों को निखारने में जुटेगी प्रदेश सरकार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से सरकार की खूबियों को आम जनता तक पहुंचाने में जुटेगी। इस दौरान सरकार भी कार्यकर्ताओं का जल्द समायोजन कराने में तत्परता दिखाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय, सात विधानसभा मार्ग पर बैठक आयोजित की गई। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की डेढ घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह बनाए रखने को जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी की दूसरी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, MP से सिंधिया को मिला टिकट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकतम लोगों को लाभांवित कराने के संगठन अहम भूमिका निभा सकता है। 19 से 24 मार्च तक बूथ व सेक्टर स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। संगठन के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा की गयी। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में सभासद के मनोनयन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर लेने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

इसके अलावा विभिन्न निगम, बोर्ड, आयोग व अन्य सरकारी संस्थाओं में गैरसरकारी लोगों के मनोनयन जल्द ही करने की सहमति बनी। मुख्यमंत्री का कहना था कि विभिन्न योजनाओं का प्रचारी करने के साथ ईमानदार फीड बैक लेना जरूरी है। इससे कार्यशैली में सुधार को गति मिलेगी। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों मेें भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए पंचायत व सहकारिता चुनाव कराने में पूरी ताकत से जुटने का फैसला लिया गया।

विपक्ष के हमलों का मजबूती से उत्तर दिया जाएगा

स्वतंंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के साथ विपक्ष की खामियों का प्रचार भी मजबूती से किया जाएगा। खासतौर से पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को जनता को याद दिलाया जाएगा। सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए सरकार की विशेषताओं को आक्रामक अंदाज से प्रचारित किया जाएगा।

Back to top button