वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: चीनी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचीं सिंधू

रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विनर पीवी सिंधू ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने नौंवीं सीड चीन की चेन यूफेई को लगातार गेमों में 21-13, 21-10 से हराकर ये मैच जीता।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार ब्रोंज मेडल जीत चुकी सिंधू ने यहां चीनी खिलाड़ी को 48 मिनट में पस्त कर दिया। विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने नौंवें नंबर की चीनी खिलाड़ी के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 2-1 कर लिया है।
इस गेंदबाज ने शादी के 24 घंटे बाद ही टीम इंडिया का किया बुरा हाल
फाइनल में होगा नोजोमीन ओकूहारा से मुकाबला…
सिंधू का फाइनल में सातवीं वरियता प्राप्त जापान की नोजोमीन ओकूहारा से मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में 12वीं सीड भारत की सायना नेहवाल को 12-21, 21-17, 21-1० से हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में एंट्री की है। सिंधू का ओकूहारा के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 3-3 का है। सिंधू ने इस साल सिंगापुर ओपन में ओकूहारा को हराया था।
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप के अभी तक किसी भी मुकाबले में चीनी खिलाड़ी से नहीं हारी हैं। इसलिए ये फाइनल काफी दिलचस्प होगा।





