टाइट जींस पहनने वाली महिलाये हो जाए सावधान, नहीं तो हो सकती है ये बीमारी

अक्सर देखा गया है कि लोग फैशन के चलते सेहत को भूल जाते हैं, खासतौर पर महिलाएं. जी हां, महिलाएं सेहत से ज्यादा फैशन को महत्ताए देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार फैशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कैसे फैशन के दौरान पहनी जाने वाली टाइट जींस महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकती है.
टाइट जींस का यूं तो कई सालों से फैशन चलता आ रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं इससे कई तरह के शरीरिक नुकसान भी हो सकते हैं.
क्या है मामला-

वैज्ञानिकों ने हाल ही के वर्षों में आए एक मामले के बाद इसकी छानबीन की. दरअसल, एक 35 वर्षीय महिला के टाइट जींस पहनने से पैर इतने खराब थे कि वो चलने-फिरने में भी असमर्थ थी.
कम्पार्टमेंट सिंड्रोम-
जब टाइट कपड़े के कारण शरीर पर अधिक दबाव पड़ता तो शरीर का वो हिस्सा काम करना बंद कर देता है. इस स्थिति को कम्पार्टमेंट सिंड्रोम कहते हैं.
क्या हुआ था-
दरअसल, 35 वर्षीय महिला टाइट जींस पहनकर घर का कबाड़ा खाली कर रही थी. कुछ घंटों बाद महिला को पैरों में दर्द होने लगा. जब दर्द बहुत बढ़ गया और महिला को असुविधा महसूस होने लगी तो वो डॉक्टर के जाने लगी. महिला की इतनी हिम्मत भी नहीं हुई कि वो डॉक्टर तक जा पाएं. उसके पैर सुन्न हो चुके थे.
जांच में आईं हैरान करने वाली बातें-

जांच में पता चला कि उसके पैरों में तंत्रिका और मांसपेशियों को क्षति हुई थी. इतना ही नहीं, महिला के घुटने के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर चुका था और पैर इतने ज्यादा सूज गए थे कि डॉक्टर्स को जींस काटनी पड़ी. बाद में महिला के पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि उसे उन्हें हिलाने में भी दिक्कत हो रही थी.
इलाज के दौरान ये भी पाया गया कि महिला में क्रिएटिन कीनेस एंजाइम का स्तर असामान्य रूप से अधिक है, जो मांसपेशियों की क्षति का संकेत हो सकता है. यदि लंबे समय तक इसका इलाज ना किया जाए तो गुर्दे तक को नुकसान पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़े: क्या आप जानतें हैं कान छिदवाने से बढ़ती है आँखों की रोशनी
क्या कहते हैं शोधकर्ता-
रॉयल एडिलेड अस्पताल और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजिस्ट थॉमस किम्बर कहना है कि यदि आप लंबे समय तक बैठने का काम करना चाहते हैं तो टाइट जींस या टाइट कपड़ा पहनना नजरअंदाज करें.
कुछ अन्य शोध भी बताते हैं कि टाइट पैंट पहनने से नसें को संकुचित हो सकती हैं.





