चाहे महिला हो या पुरुष बिना स्नान किए हर रोज कर लेना चाहिए यह काम, चमक सकती है तकदीर

आपको बता दें की प्राचीन समय से ही हमारे यहाँ वेद और ज्योतिष को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता रहा हैं, बताना चाहेंगे की ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो बताया गया है की जिनकी कुंडली मे नौ ग्रहो से संबन्धित दोष या विकार होता हैं या पाया जाता हैं उन्हें देवी-देवताओ की कृपा कभी नहीं प्राप्त हो पाती हैं। ऐसा भी देखा गया है की इस वजह से उनको कई तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता हैं। जैसे कभी भाग्य उनका साथ नहीं देता हैं, तो कभी किसी कार्यो में सफलता नहीं मिलती हैं और तो और घर-परिवार में अशांति भी बनी रहती हैं। मगर एक बात आपको बताना चाहेंगे की अगर जीवन मे समस्याएँ हैं तो उनका समाधान भी हैं और आज हम आपको जीवन के कुछ ऐसे ही बातों से रूबरू कराने जा रहे है। आपको बताना चाहेंगे की अगर कुंडली में दोष और दुर्भाग्य हैं तो उसको दूर करने के उपाय भी हैं, जी हाँ ज्योतिष में कुंडली के दोष और दुर्भाग्य को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं जिनका अनुसरण करके आप अपने दोष और दुर्भाग्य को दूर कर सकते हैं।

चाहे महिला हो या पुरुष बिना स्नान किए हर रोज कर लेना चाहिए यह काम, चमक सकती है तकदीरबताना चाहेंगे कीऐसी मान्यता हैं की कोई भी शुभ काम नहाने के बाद ही करना चाहिए लेकिन कुछ शुभ काम ऐसे भी हैं जिनको बिना नहाएँ भी किया जाता हैं और तभी उसका उचित फल आपको मिलता है। आइए जानते हैं वो शुभ काम कौन से हैं जिनको बिना नहाएं किया जा सकता हैं, स्त्री हो या पुरुष दोनों के लिए यह मंत्र हैं, रोज सुबह जागते ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए। सबसे पहले तो आपको एक मंत्र के बारे में बताते है जो शास्त्रों में कहा गया है, ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥ बता दें की इस मंत्र का अर्थ यह हैं की ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी मेरे प्रातःकाल यानी सुबह को मंगलमय बनाएं। बताना चाहेंगे की इस मंत्र का जाप करने से नौ ग्रहो और सभी देवी-देवताओ की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती हैं। आप इस मंत्र का जाप सुबह उठते ही करें, इस मंत्र का जाप करने से आपको आपके दुर्भाग्य से मुक्ति मिल सकती हैं।

इसके अलावा आपको बता दें की यह भी मान्यता हैं की आपको हर रोज सुबह-सुबह उठकर अपने हथेलियो को देखना चाहिए, क्योंकि हमारे हाथों के अग्रभाग में देवी लक्ष्मी, मध्य में माँ सरस्वती और हाथ के मूलभाग में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए ज्योतिषियों और पंडित आदि लोगों का भी यह मानना है है की आपको प्रतिदिन सुबह उठकर अपने हथेलियो को देखना चाहिए और इस मंत्र का जाप करना चाहिए कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।करमूले तू गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्॥

शास्त्रों के अनुसार यदि हम देखें तो उसमे कहा गया हैं की जो व्यक्ति सूर्योदय होने से पहले उठता हैं वह सदैव ही निरोग रहता हैं। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता हैं, उसके अंदर आलस भरा रहता हैं, जो व्यक्ति देर तक सोता हैं उसकी बुद्धि कम होती है और दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए निरोग रहने के लिए हमे जल्दी उठना चाहिए।

Back to top button