21 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: आज सितारों की चाल कुछ यू बदल सकती है आपकी किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सब का मंगल हो 21 मार्च दिन बुधवार

21 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: आज सितारों की चाल कुछ यू बदल सकती है आपकी किस्मत ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-चतुर्थी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:00
सूर्यास्त-06:00
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः 07:56 से 09:27 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आजकलह विवाद का वातावरण रह सकता। निवेश हानिकारक सिद्ध हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज मेहमानों पर स्वल्प धन खर्च होगा। प्रसन्नता होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। शुभता बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे। दुष्टों से दूर रहें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल

मिथुन:-आज आपकोजमीन-मकान आदि के कार्यों से लाभ होगा। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। नौकरी-इंटरव्यू के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क: आज गृहस्थी के कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय निवेश से लाभ होगा। नौकरी-इंटरव्यू के प्रस्ताव आ सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आपकोनौकरी इत्यादि में प्रतिष्ठा मिल सकती है। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। दुर्घटना आदि से बचना होगा। जोखिम-जमानत के कार्यों में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज वाहन ध्यान पूर्वक चलावें दुर्घटना, हानि से बचना होगा। धर्म के कार्यों में व्यय होगा। सरकारी कार्यों से संतुष्टि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। चिंता बढ़ेगी।
राशिरत्न:- पन्ना

तुला:-आज आपसे कीमती वस्तु गुम होने की आशंका है। संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय धीमी गति से चलेगा। निवेश न करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज  रुका हुआ धन वापस आने के योग हैं। यात्रा से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ होगा। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज व्यापार आदि मेंव्यय की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। शत्रु परेशान करेंगे। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपके पराक्रम से विजय मिलेगी। दूरदराज से शोक समाचार मिल सकता है। यात्रा लाभदायक हो सकती है। निवेश करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज से ही आप दुष्टों का संग त्यागें, शत्रु से भय संभव है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपका व्यापार-व्यवसाय धीमी गति से चलेगा। पराक्रम से लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से चिंतित रह सकेंगे। कार्यप्रणाली में बाधा आएगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज माता कुष्माण्डा पूजन दिवस है, व आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है।

।।प्रेरणा दाईचौपाई।।

नौमी तिथि मधु मास पुनीता।
सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि प्रभू श्री रामचन्द्र जी जब प्रगटे तो नौमी तिथि ,बसंत ऋतु(मधुमास) चैत्र का महीना,शुक्लपक्ष और मध्य दिवस दिन के 12:00 बजे(अभिजितमुहूर्त) मंगलवार दिन में प्रगट भये।

।।वास्तु टिप।।

यदि अपने घर मे एक मुखी से 14 मुखी तक सभी सिद्ध रुद्राक्ष के दाने घर में रख कर नित्य पूजन किया जाए तो उस घर से दरिद्रता हमेसा हमेशा के लिए दूर हो जाती है,व वास्तु दोष नही लगता।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरसरामकथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button