WAAOO …. भारत में भी है ये खूबसूरत बीच

बीच पर मस्ती करने और वहां घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां लोग अक्सर छुट्टी वाले दिन अपने लव वंस या फैमिली के साथ समय बिताने आते हैं। बीच का नाम दिमाग में आते ही हर किसी के दिमाग में जो सबसे पहला नाम आता है वो है गोवा लेकिन दुनिया में ऐसीं कई जगहें हैं जहां बेहद खूबसूरत बीच हैं। हम आपको बताते है इंडिया के 10 खूबसूरत और मशहूर बीच को बारे में…

WAAOO .... भारत में भी है ये खूबसूरत बीच
 
 – ऋषिकोंडा बीच, आंध्र प्रदेश
 
ऋषिकोंडा बीच वॉटरस्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। आंध्र प्रदेश का ऋषिकोंडा बीच अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। विशाखापत्तनम शहर का ऋषिकोंडा बीच बंगाल की खाड़ी के किनारे पर है। यहां की रेत सफेद रंग की जगह भूरापन लिए हुए है। ऋषिकोंडा बीच वॉटरस्पोर्ट्स के लिए भी मशहूर है।

– गोकर्ण बीच, कर्णाटक 

कर्णाटक का गोकर्ण कस्बा अपने बीच की वजह से बेहद प्रसिद्ध है। गोकर्ण में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं। कभी धार्मिक वजहों से प्रसिद्ध रहा गोकर्ण बाद में टूरिट्स स्पॉट के तौर पर उभर कर सामने आया। यह बीच अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

– गोवा 

गोवा में घूमना हर किसी को पंसद होता है और गोवा के लंबे समद्री तटों पर छुट्टियां बिताना हर किसी की ख्वाइश होती है। देश के सबसे खूबसूरत बीचों के लिए गोवा मशहूर है। हर साल यहां लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं। गोवा के बीच भारत में सबसे खूबसूरत बीच माने जाते हैं।


 
 – वर्लका बीच, केरल
 
केरल का वर्लका बीच टूरिस्टों में काफी फेमस है। यहां आने के बाद टूरिस्ट इसे कभी भूल नहीं पाते। वर्लका बीच पर नहाने का मजा ही कुछ खास है और फिर आस-पास के बढ़िया रेस्टोरेंट्स में खाना खाने का मजा ही कुछ और है। 
 
 – कोवोलम, केरल

 भारत के सबसे मशहूर बीच में से एक है केरल का कोवोलम बीच। यह केरल में अरब सागर के तट पर है। यहां यूरोपीय पर्यटकों ने 1930 के दशक से आना शुरु किया। इसके आसपास के रेस्टोरेंट्स में सी-फूड्स की अच्छी वेरायटी उपलब्ध है।


 
 – मेरारी बीच, केरल
 
केरल का मेरारी बीच राज्य के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। जोकि मेरारी गांव के तहत आता है। यहां रिजोर्ट के नाम पर कुछ खास भले ही न हो, पर सुंदरता के मामले में मेरारी बीच का कोई जोड़ नहीं। 


 
– अलप्पुझा बीच, केरल
 
केरल का अलप्पुझा बीच मेरारी बीच से महज 10 किमी की दूरी पर है। ये बीच कम मशहूर हो लेकिन अपनी सुंदरता की वजह से इस लिस्ट में शामिल है। यहां की समुद्धी झीलें बेहद खास हैं। समुद्री तटों पर झीलों की उपस्थिति की वजह से बेहद खास बन गई है।
 
 – अगट्टी आईसलैंड, लक्षद्वीप
 
 लक्षद्वीप का अगट्टी आईसलैंड मुख्य भारत भूमि से अलग है, पर ये लक्ष्यद्वीप में ही आता है। भारतीय धरती से 500 किमी दूर अगट्टी आईसलैंड किसी सपने सरीखा लगता है। अगट्टी आईसलैंड महज 6 किमी लंबा है, पर यहां हजारों लोगों के साथ ही छोटा सा एयरपोर्ट भी बना है।


 
 – अंडमान आईसलैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीर अंडमान है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत से ज्यादा म्यांमार के करीब है। इसकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। 


 
 – पुरी बीच, ओडिसा
 
ओडिसा का पुरी बीच अपने खास छटा के लिए मशहूर है। पुरी बीच पर आपको ओडिसा के असली कल्चर से रूबरू होने का मौका मिलेगा। पुरी हिंदुओं के लिए बेहद खास तीर्थस्थनों में से भी एक है। 

Back to top button