Vivo के नए ईयरबड्स लॉन्च: 50 घंटे तक चलेंगे

Vivo ने अपने नए फोल्डेबल डिवाइस Vivo X फोल्ड 6 के साथ चीन में अपने नए Vivo TWS 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया है।

नए ईयरबड्स में आपको न सिर्फ ड्यूल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम सपोर्ट मिलेगा, बल्कि साथ में दमदार एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, लंबी बैटरी लाइफ और कई AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं। चलिए पहले इन बड्स के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…

Vivo TWS 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo TWS 5 Pro को हल्के इन-ईयर डिजाइन में पेश किया गया है, जिससे इन्हें आप आसानी से लंबे टाइम तक यूज कर सकते हैं। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए बड्स में Knowles के साथ मिलकर बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर तैयार किया गया है।

बड्स में कंपनी का ड्यूल-रिंग डायनेमिक ड्राइवर भी मिल रहा है। बड्स में Cirrus Logic के साथ मिलकर तैयार किया गया Hi-Fi DAC चिप भी है, जो हाई-रेज ऑडियो का बेहतर एक्सपीरियंस देगा।

ANC का सपोर्ट और AI ट्रांसलेशन भी

इन ईयरबड्स में नॉइज कैंसलेशन के लिए 60dB तक का Active Noise Cancellation यानी ANC सपोर्ट भी मिल रहा है। बड्स में चार माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन माइक्रोफोन भी हैं जिसकी मदद से कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर और हवा की आवाज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बड्स में AI ट्रांसलेशन, वॉइस कमांड्स, Find My Earbuds, Wear Detection और एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट होने की सुविधा भी दी है।

50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम

ईयरबड्स को एक बार चार्ज करने पर आप 11 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ तो 50 घंटे तक यूज कर सकते हैं। जबकि सिर्फ 5 मिनट के फास्ट चार्ज में बड्स करीब 2 घंटे तक चल जाते हैं। गेमिंग के लिए बड्स में 42ms तक की लो-लेटेंसी मोड और IP54 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

Vivo TWS 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत

कीमत की बात करें तो बड्स की कीमत चीन में 999 युआन यानी करीब 14,000 रुपये रखी गई है। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि इसकी पहली सेल 1 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Back to top button