अब इस तकनीक से 3 साल तक ताजा रख सकेंगे सब्जियां, जानें कैसे?

ज्यादा दिनों की सब्जियों को देख आप परेशान हो जाते हैं। लेकिन, नई तकनीक के जरिए फल और सब्जियों को 3 साल से तक सुरक्षित रखा जा सकता है। एक भारतीय कंपनी ने देश में ‘ब्लैक बॉक्स’ टेक्नोलॉजी लाने का दावा किया है। बता दें कि इसकी मदद से 3 साल तक सब्जी ताजा ही रहेंगे। किसी तरह की उनमें खराबी नहीं आएगी।3 साल तक ताजा रख सकेंगे सब्जियां

हैदराबाद में एक्सपेरिमेंट

– भारतीय बिजनेसमैन सचिन अधिकारी और साहिल पीराजादा ने इस तकनीक के लिए स्पेन के साथ गठजोड़ किया है।

– बताया जा रहा है कि इसका एक्सपेरिमेंट सबसे पहले हैदराबाद में किया जाएगा।

– यहां के कोल्डस्टोरेज में ‘ब्लैक बॉक्स’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

– सफलता मिलने पर देश के दूसरे शहरों में भी इसका यूज किए जाने की बात कही जा रही है।

– भारत में ज्यादतर कोल्ड स्टोरेज में फल और सब्जियों के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है।

– जबकि, ‘ब्लैक बॉक्स’ तकनीक में नाइट्रोजन या किस भी दूसरे प्रिजरवेटिव को यूज नहीं किया जाता है।

हिंदुस्तान एलएनजी से करार

– हैदराबाद में दो स्टोरेज बनाने के लिए हिंदुस्तान एलएनजी से करार हुआ है। 

– सफल होने के बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह के स्टोरेज बनाने की योजना है।

– भारत में किसानों को कई बार फल व सब्जियां सड़क पर फेंकना पड़ता है।

– लेकिन, नई व्यवस्था लागू हो जाने के बाद ऐसी समस्याएं नहीं आएगी।

 

Back to top button