सऊदी अरब में उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों ने लहराया तिरंगा

हज यात्रा पर सऊदी अरब गए उप्र स्थित बागपत के दर्जनों हज यात्रियों ने वहां मीना की पहाड़ियों के शिखर पर तिरंगा लहराया। रटौल गांव निवासी मुंतजिर अपने पिता मौसम व मां को हज कराना चाहते थे लेकिन गत दिनों पिता के इंतकाल के बाद उन्होंने दो लोगों को हज कराने का फैसला किया।हज यात्रा पर सऊदी अरब गए उप्र स्थित बागपत के दर्जनों हज यात्रियों ने वहां मीना की पहाड़ियों के शिखर पर तिरंगा लहराया। रटौल गांव निवासी

वह हज के लिए अपने साथ नोएडा से इमरान व गाजियाबाद के चिरौड़ी से इरफान को साथ लेकर गए हैं। मुंतजिर ने जागरण से बातचीत में बताया कि उनके खेमे में मौजूद जिले के लोगों ने मीना की सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा लहराने की योजना बनाई।

इसे भी पढ़े: चीन ने पीएम मोदी से की से कही ये बड़ी बात, BRICKS पर ना करें इस बात पे चर्चा…

इसके लिए सुबह से ही खेमे के लोगों ने पहाड़ी की चढ़ाई शुरू की, जो ढाई घंटों में पूरी हुई। उन्होंने जागरण को तिरंगा लहराने का वीडियो भेजकर बताया कि मीना की चोटी पर तिरंगा लहराते हुए उनके साथियों को बहुत फख्र महसूस हो रहा था।

मुंतजिर के भाई जिला पंचायत सदस्य मुबस्सिर कहते हैं कि मीना की पहाड़ियों में लहराते झंडे को देखकर उनका सीना चौड़ा हो गया है। यह उनके व क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है।

Back to top button