UPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी, ये है आवेदन करने की जरूरी तारीखें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये है आवेदन करने की जरूरी तारीखें

आवेदन करने की तारीख- 24 जुलाई 2020

आवेदन समाप्त होने की तारीख- 13 अगस्त 2020

ये हैं पदों के नाम

Medical Officer/Research Officer

Assistant Engineer

Specialist Grade III

Assistant Professor

Senior Scientific Officer

Architect (Group-A)

कैसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा. परीक्षा जनरल / EWS कैटेगरी के लिए 50 अंक, OBC के लिए 45 अंक, SC / ST / PH के लिए 40 अंक के लिए होगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा.

आवेदन फीस

उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा / मास्टर क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा. SC/ST/PH/ महिला उम्मीदवार के लिए कोई फीस नहीं है.

Back to top button