UPCM से मृतक विवेक तिवारी के परिजनों ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UPCM से उनके सरकारी आवास पर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी, उनकी दोनों बेटियां और परिवार के अन्य सदस्यों ने मुलाकात की।
UPCM ने घटना को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में गृह विभाग और प्रदेश पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा S.I.T. गठित की गई है, जिसने विवेचना कार्य प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को यह भी आश्वस्त किया कि उनकी हर सम्भव सहायता की जाएगी। वे राज्य सरकार के प्रयासों में पूरा भरोसा रखें।
UPCM ने स्व. विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व. विवेक तिवारी की दोनों बेटियों की 05-05 लाख रुपए की एफ.डी. के माध्यम से आर्थिक सहायता और स्व. विवेक तिवारी की माता को 05 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
UPCM ने कहा कि कल्पना तिवारी को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दी जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए कि परिवार की आवास सम्बन्धी समस्या का समुचित समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Back to top button