अंडर-19 टीम: भारत लौटे नए चैंपियन, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद अंडर-19 टीम वतन लौट आई है। भारत लौटी इस टीम का मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को जोरदार स्वागत हुआ।

एयरपोर्ट पर पहले ही फैंस का हुजूम था। फैंस ने भी इतिहास रचकर लौटी टीम का शानदार स्वागत किया। ढोल-ढमाकों के बीच अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों पर फैंस ने फूलों की बारिश कर दी।

रैना की दुल्हन बनना चाहती थीं यह बॉलीवुड अभिनेत्री लेकिन बन गयी उनकी भाभी

आपको बता दें भारतीय टीम ने 6 साल बाद न्यूजीलैंड में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर ये कारनामा किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पहली ऐसी टीम बन गई है। जो रिकॉर्ड चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है।

फाइनल में भारत की तरफ से मनजोत कालरा ने शानदार शतकीय पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 216 रन बनाए थे। जवाब में मनजोत के शतक के दम पर भारत ने मैच जीता। उन्मुत चंद के बाद मनजोत ऐसे दूसरे बल्लेबाज बने, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक जमाया।

Back to top button