लखनऊ मेट्रो को सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

लखनऊ. मंगलवार को राजधानी के लोगों के लिए मेट्रो का सपना साकार हुआ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, लखनऊ के सांसद और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ गवर्नर राम नाइक ने बटन दबाकर इसका शुभारम्भ किया. इस मौके पर मेट्रोमैन ई श्रीधरन भी मौजूद रहे.कई मायनों में लखनऊ मेट्रो अपने आप में बहुत खास है. लखनऊ मेट्रो का प्रोजेक्ट 6880 करोड़ रुपए का है. मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक़, मार्च 2019 तक राजधानी में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा.लखनऊ मेट्रो

लखनऊ मेट्रो में सफ़र करने से पहले इन बातों को ज़रूर जान ले आप लोग –

1. मेट्रो ट्रेन ऑटोमेटिक ऑपरेटिंग सिस्टम से कण्ट्रोल होगी और यह ऑपरेटिंग सिस्टम ही मेट्रो ट्रेन की स्पीड तय करेगा. साथ ही यह ऑपरेटिंग सिस्टम मेट्रो की लोकेशन पर भी नजर रखेगा.

2. मेट्रो में सफ़र के लिए टिकट के साथ स्मार्ट कार्ड का भी यूज़ कर सकते है.

3. कोई भी यात्री अगर मेट्रो में बगैर टिकट पकड़ा गया तो उसपर 50 रुपये जुर्माना लगेगा और 1 महीने जेल की सजा भी मिलेगी.

4. अगर कोई यात्री नशे में यात्रा करेगा तो उसपर 5 हजार का जुर्माना लगेगा.

लड़की के हाथ पर बदमाशों ने बनाए 12 कट, भाई का अफेयर बना वजह

5. मेट्रो में अगर कोई यात्री पोस्टर चिपकाता है या ट्रेन पर कुछ लिखता है तो उसपर 1 हजार का जुर्माना लगेगा.

6. अगर कोई यात्री चलती ट्रेन को रोकता है तो उसको 5 हजार जुर्माना और 4 साल जेल की सजा मिलेगी.

7. मेट्रो ट्रेन में सिगरेट , पान मसाला खाने पर रोक है. कोच के अन्दर 32 स्मोक डिटेक्टर लगे है जो धुए पर नजर रखेंगे, साथ ही आग लगने की हालत में कोच की हवा बाहर जाने लगेगी.

8. मेट्रो की छत पर OHE लाइनों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाये गये है, साथ ही मेट्रो के पहियों पर भी कैमरे से निगरानी रखी जायेगी. 9. मेट्रो ट्रेन में अगर कोई इमरजेंसी होगी तो यात्री सीधे ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकेंगे.

10. LMRC ने ट्रेन में टॉक वैक बटन की सुविधा दी हुई है, ट्रेन के एक कोच में 4 टॉक वैक है, लेकिन अगर कोई इसका गलत यूज़ करता है तो उसपर 1000 रुपये जुर्माना और 1 साल की सजा हो सकती है.

11. लखनऊ मेट्रो में तीन भाषाओं हिंदी, इंग्लिश और उर्दू में अनाउंसमेंट होगा.

12. मेट्रो में लगा हाईटेक एसी 50 डिग्री में भी काम करेगा.

13. लखनऊ मेट्रो को IGBC सर्टिफिकेट मिला है.

14. मेट्रो की सुरक्षा 302 जवान करेंगे और स्टेशन पर 170 पीएसी जवान तैनात होंगे साथ ही प्राइवेट कंपनी के गार्ड भी सुरक्षा के लिए होंगे. 15. मेट्रो और स्टेशन पर निगरानी रखने के लिए 24 घंटे CCTV चालू रहेंगे जिससे मेट्रो पर हमेशा नजर बनी रहे.

16. मेट्रो के पहियों के दौड़ने से से बिजली भी पैदा होगी.

17. किसी भी इमरजेंसी में मेट्रो पर सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से ही ब्रेक लगाया जा सकेगा.

18. मेट्रो के एंट्री गेट तीन फीट तक के बच्चों के लिए फ्री में खुलेंगे.

19. किसी इमरजेंसी में क्रू-केबिन का दरवाजा सीधे ट्रैक पर खुल सकेगा.

20. कोच में लगी एलईडी रोशनी बाहर की रौशनी के हिसाब से खुद-ब-खुद ही कंट्रोल होती रहेगी.

21. पैसेंजर्स इमरजेंसी में सीधे ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकेंगे.

22. स्टेशनों पर भी पैसेंजर सर्विसेज सुविधाएं बेहतरीन हैं, स्टेशन जहां ग्रीन टॉयलेट से लैस हैं, वहीं जल्द ही फ्री वाई-फाई एक्सेस भी अवेलेबल होगा .

23. मेट्रो में सिक्योरिटी सिस्टम भी सबसे आधुनिक है, ट्रेन काफी तेजी से रफ्तार पकड़ती है और उतनी ही तेजी से ये रोकी भी जा सकती है. 24. लखनऊ मेट्रो ट्रैक पर 80 किमी की स्पीड से दौड़ सकती है, पर अभी इसे इतनी स्पीड से चलाया नहीं जाएगा.

25. फर्स्ट फेज में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो चलाने की जो तैयारी है उसमें इसकी स्पीड 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी.

Back to top button