आज का राशिफल : शुक्रवार, 01 जून 2018, इन 5 राशियों पर शनि रहेंगे भारी

आज शनि और चंद्रमा दोनों पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में है। इस नक्षत्र का स्वामी केतु होने से दोनों ग्रहों का अशुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। जिसके कारण वृष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 5 राशि वालों के कामकाज बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ और सेहत संबंधी अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। वहीं अन्य 7 राशि वाले लोग इन ग्रहों के अशुभ असर से बच जाएंगे।

30 मई 2018 दिन बुधवार का राशिफल और पंचांग: जाने किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

कैसा रहेगा आपका दिन 

मेष -आज आपको कुछ अच्छे और नए अनुभव हो सकते हैं। आपका ध्यान दूर स्थान और वहां पर रहने वाले लोगों पर रहेगा। वहां से जुड़े किसी कामकाज के बारे में विचार कर सकते हैं। अपने निवास स्थान से दूर या विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों से आप अचानक दोस्ती कर सकते हैं। दोस्त और प्रेमी आपके लिए बहुत हद तक मददगार साबित होंगे। आपका कामधंधा भी अच्छा चलेगा। कोई नई और अच्छी आदत शुरू हो सकती है। जो बदलाव हो रहा है, उसे स्वीकार करना होगा। अचानक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका टाइम भी अच्छा रहेगा। किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए हर समय तैयार रहें। शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

अपनी आदतों में कुछ बदलाव आपको करना पड़ सकता है। किसी खराब आदत से आपको नुकसान होने की संभावना है। आप उसे छोड़ सकते हैं। मानहानि के भी योग बन रहे हैं, सावधान रहें। कुछ अनसुलझे सवाल भी आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी बदलने का मन भी होगा।

क्या करें -हल्दी और चंदन मिलाकर गाय को बिंदी लगाएं।

वृष -आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती हैं। एक बार जब आप काम शुरू कर देंगे, तो सारी चीजें आपके नियंत्रण में आ सकती है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। परिवार वालों और दूर के रिश्तेदारों से फोन पर लंबी बात होने के भी योग हैं। उसे नियंत्रण में करें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।
आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है। फालतू खर्चा भी बढ़ने के योग हैं। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से अचानक नुकसान के योग बन सकते हैं, सावधान रहें। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

क्या न करें -खाना जूठा न छोड़ें।

मिथुन -रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। धन लाभ होगा। आपको जिस बात या समाचार का इंतजार है, वह मिल सकता है। आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। आपसे मिल कर कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश बाकी है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मामले सुलझेंगे। यह काम बहुत आसानी से भी हो जाएगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कोई अनचाही घटना के भी योग बन रहे हैं। आलस्य के कारण आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। तुला राशि के लोग आज थोड़े सावधान भी रहें।

क्या करें -किसी मंदिर में इत्र दान दें।

कर्क -आपने हाल ही में जो काम शुरू किया है, उसके लिए अपनी सोच व्यावहारिक रखें। पैसों की हालत आपको मजबूत रखेगी। किसी चलती समस्या का सकारात्मक और संतोषजनक समाधान निकल सकता है। रोमांस के लिए उत्सुक हो सकते हैं। नए कपड़ों की खरीददारी भी होने के योग हैं। पैसों के काम से छोटी यात्रा हो सकती है। किसी बात के लिए किसी पर ज्यादा दबाव न डालें। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आप कोई भी फैसला न लें तो ही अच्छा है। निवेश के मामलों में आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। दूसरों के साथ सौदा करने में आप सावधान रहें तो ही अच्छा है। आज के हालात आपके काम में रुकावट बन सकते हैं।

क्या न करें -झूठ न बोलें।

सिंह -बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। थोड़ा समय आपके अनुकूल होगा। आपके साथ आज सुखद घटनाएं भी हो सकती हैं। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कोई शुभ चिंतक जो सलाह दे, उसे मान लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुद को नियंत्रण में रखें। नियम और मर्यादा में रहें तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग प्रेम में थोड़ा संयम रखें। परिवार के किसी एक सदस्य के बारे में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें।
कुछ कामों में आप अति कर सकते हैं। ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें, वरना उलझ सकता है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। जोखिम भी लेने से बचें।

क्या न करें -किसी भी महीला या लड़की का दिल न दुखाएं।

कन्या -अपने मन की बातें किसी से शेयर करना चाहते हैं तो करें। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की कोई अनबन खत्म हो सकती है। परिवार के बाहर भी आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। दिन अच्छे से बीत जाएगा। आपके आसपास क्या चल रहा है, इस पर निगाह रखें। आज आपको विचारों और मन में बनी धारणाओं से बाहर निकलने की जरूरत है, शांति से अपने बारे में विचार कर लें।
किसी खरीददारी को लेकर सावधान रहें। चंद्रमा के कारण उठापटक हो सकती है। परेशानी भी बढ़ सकती है। कोई भी काम सावधानी से करना होगा। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में सावधान रहें। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।

क्या न करें -सूर्यास्त के समय कुछ न खाएं-पिएं।

तुला -जोखिम भरे कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। कुछ अच्छी स्थिति भी आपके साथ बन सकती है। कॉन्फिंडेंस रखें, लेकिन विनम्रता के साथ आगे बढ़ना होगा। ज्यादातर समस्याओं का समाधान जल्दी ही हो जाएगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आसपास की जगहों पर यात्रा हो सकती है। आपका पैसा भी कहीं नहीं अटकेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामलों में दोस्तों से सहायता मिलेगी। संतान और परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा। फायदे के मौके मिलेंगे।
आपको कुछ कामों में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कुछ कामों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। कामकाज और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। आपको कुछ कामों में मेहनत के हिसाब से पैसा कम मिल पाएगा।

क्या करें -विष्णु जी को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक -नए निवेश के लिए सितारों का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन शुभ है। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ेगा। दृढ़निश्चय और आपके साथ मौजूद ऊर्जा के दम पर आप अपने महत्वपूर्ण मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं। कोई मौका न चूकें। परिवार के लोग आपसे खुश हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। सितारे आपके साथ हैं। आप सफल रहेंगे।
कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। आज कुछ लोग आपकी मदद करने में भी आनाकानी कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाले कुछ अच्छे मौके भी आप चूक सकते हैं। दिन भर की व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है।

क्या करें -गुलाब का फूल साथ रखें।

धनु -सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। आप में आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ जाएगा। धैर्य, लगन और ईमानदारी जरूरी है। कोशिश करेंगे, तो कठिन काम भी आसानी से निपटा लेंगे। कुछ नए और रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। दूसरों से मुलाकात में आपको नई बातें समझने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्त और भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे होंगे। कई जरूरी कामों में बदलाव हो सकते हैं। किस्मत भी साथ देगी। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने से पहले सलाह कर लें।
आप किसी की बात और सलाह मानने के मूड में नहीं रहेंगे। भविष्य में होने वाली संभावनाओं को लेकर टेंशन हो सकती है। नींद की कमी के कारण परेशान भी रहेंगे। अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें।

क्या करें -ज्यादा स्पाइसी और तला-गला खाना खाने से बचें।

मकर -घर, परिवार और प्रेमीजनों को लेकर आप सक्रिय हो सकते हैं। अपने काम पर बारीकी से भी ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई जरूरी काम करें। गुप्त रूप से कुछ जरूरी कामकाज करने में सफल हो सकते हैं। यात्रा भी होंगी। आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। समय ज्यादा मेहनत करने का है। साथ के कुछ लोगों से समय पर मदद मिल सकती है।
आपको हर काम सावधानी से करना होगा। किसी को भी बिना मांगी सलाह न दें। कोई मामूली गलती आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। आप ऐसे रोगों से सावधान रहें, जो हवा के जरिए फैलते हैं। किसी तरह के इन्फेक्शन का भी डर रहेगा। विचारों और भावनाओं में आक्रामकता आ सकती है। ज्यादा खर्चे और असफलता के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें -पीपल के पेड़ में हल्दी का पानी डालें।

कुंभकाम करने की इच्छा नहीं है तो भी काम में लग जाएं। आज आप आत्मविश्वास के साथ काम करें। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी जाने का मौका मिल सकता है। किसी खास मामले में आपकी सोच बदल सकती है। परिवार को आपकी बहुत जरूरत रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुरानी प्लानिंग से ही आपको धन लाभ हो सकता है।
आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। ऑफिस में तकनीकी और मशीनी मामलों में भी उलझ सकते हैं। इससे आपका समय भी खराब हो सकता है। आपके कुछ दोस्तों या साथ के लोगों का स्वभाव अजीब हो सकता है। पुराने रोग हो सकते हैं। एक्सीडेंट या चोट लगने की भी संभावना बन रही है। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। सावधान रहना होगा। अपनी योजना किसी से शेयर न करें तो ही अच्छा है।
क्या करेंतेल और काला नमक मिलाकर घर के बाहर रखें।

मीन -समझदारी से काम करते रहें। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे, उससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। आप अपनी बात बहुत साफ ढंग से रखने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। परिचित लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आप समस्याओं को सुलझाने में भी सफल रहेंगे। सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। मन खुश रहेगा। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है।
रुका हुआ पैसा मिलने से परेशानी दूर हो सकती है।
काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी खास काम को निपटाने के लिए आपके पास समय कम पड़ सकता है। किसी भी बात को तोड़-मरोड़ कर बोलने से बचें। घुमा-फिरा कर कोई बात कहने या समझने में गलती हो सकती है। इसका नुकसान भी आपको ही होगा।

क्या करें -काले कुत्ते को तेल की रोटी दें।

साभार – भास्कर.काम

Back to top button