आज का राशिफल और पंचांग: 24 जून दिन रविवार, जानें किन राशी वालों पर भगवान होंगे मेहरबान

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-एकादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
04:30 सर 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः 10:39 से 12:23 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। रात्रि में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-
आज का दिन स्वास्थ्य के उत्तम रहेगा ।अनुचित खान-पान से बचें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, लेकिन उसके बहकावे में न आए।आपकी यात्रा लाभकारी होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरम्भ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
भाग्य आज आपके दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपके नीजि संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपको सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुज़र सकते है। लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आ सकती हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आप हर मामले में अतिवादीता से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेषमहत्व।।
1 आज ग्रीष्मऋतु ज्येष्ठमाह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि दिन रविवार है।

2 आज भीमसेनी या निर्जला एकादशी व्रत सभी का है।
3 आज विवाह मुहूर्त भी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
तब रिषि निज नाथहि जियँ चीन्ही। बिद्यानिधि कहुँ बिद्या दीन्ही।।
जाते लाग न छुधा पिपासा। अतुलित बल तनु तेज प्रकासा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि महामुनि विश्वामित्र जी ने श्री राम जी के पराक्रम का दर्शन किया एक ही बाण में राक्षसी गति हो गई तो विश्वामित्र जी को भली प्रकार से तुरंत विश्वास हो गया कि ये अनाथों के नाथ साक्षात परमपिता परमात्मा है । और उनके पास जो भी दिव्य विद्याएँ थी उनको परमात्मा जो सभी विद्याओं के खजाना है उनको प्रदान कर दिया जैसे बला ,अतिबला आदि विद्याएँ जिनको ग्रहण करने मात्र से कई दिनों तक भूख प्यास आदि नहीं लगता और अतुलनीय तेज शरीर में बना रहता है ऐसी दुर्लभ विद्याएँ प्रदान किया।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button