आज का राशिफल और पंचांग: 24 अगस्त दिन शुक्रवार, इन राशि वालों का शुक्र होगा इस स्थिति में

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 24 अगस्त दिन शुक्रवार

ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
तिथि- त्रयोदशी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05.58
सूर्यास्त- 18.48
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
प्रात: 10.30 से 12.00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-  11:57 − 12:48

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:-
आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहा है।  सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। शाम को घर में कोई आपका बेसब्री से इंतजार कर सकता है। आज अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें।  किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं  घर से निकलते वक्त बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि:-
आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज घर-परिवार या फिर ऑफिस में कोई खुशी का समाचार मिलेगा।  ऑफिस ट्रिप पर बाहर भी जा सकते हैं। काम में एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है। आज दूसरों की मदद करेंगे। आज कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।  नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपका दिन बेहतर जायेगा।

मिथुन राशि:-
आज रचनात्मक कामों में सफल हो सकते हैं। आज धैर्य से काम लेंगे और ज्यादा काम निपटाने की कोशिश करेंगे।  कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने ईष्ट देवता की पूजा करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि:-
आज गृहस्थी के मामलों में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती है। आज बच्चे अपने प्रोजेक्ट में आपसे हेल्प मांग सकते हैं। परिवार के मामलों में कुछ स्थितियां आपको परेशान कर सकती है।  कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आज दोस्तों और भाईयों से मदद मिल सकती है। आज महत्वपूर्ण कामों में किसी तरह की देर हो सकती है। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपके रुके हुए काम बनेंगे।

सिंह राशि:-
आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज फैमिली के साथ किसी ऐतिहासिक स्थान पर जा सकते हैं। आज कामकाज में गलतफहमी हो सकती है।  किसी बात को लेकर दूसरों पर शक कर सकते हैं।  खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है।  स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी बात या स्थिति पर आपकी सोच बदल सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि:-
आज लवमेट के लिये दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। नए लोगों से मुलाकात सफल होगी। आज आप अपने काम में ही लगे रहेंगे और अपने लक्ष्य पर कॉन्सन्ट्रेट करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपके बोलने के तरीके और मीठी बातों से आज लोग प्रभावित होंगे। आज कुछ लोगों की भलाई का काम करेंगे।  गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि:-
आज दिन थोड़े उतार-चढ़ाव से होकर गुजर सकता है। कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये टाल देना बेहतर रहेगा। बिजनेस में धन लाभ के कुछ आसार बन रहे हैं, लेकिन संभलकर चलने की जरूरत है। एक गलती आपका नुकसान करा सकती है। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया करने का मन कर सकता है। मन बहलाने के लिये कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये पार्ट टाइम कोर्स में एडमिशन लेने का विचार कर सकते हैं। लवमेट आज अपने दिल की बात कह सकते हैं, मौका अच्छा है। पहले किये गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज संचार साधनों से फायदा हो सकता है। चिड़ियों को दाना डालें, लोगों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि:-
आज आप समाज में और अपने परिवार में सम्मान के हकदार होंगे। आज किसी सामाजिक स्थल पर समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके काम से लोग बहुत खुश होंगे। आज अपने बचपन के दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  अपनी माता को कुछ गिफ्ट करें, आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  घर पर कोई नया मेहमान आ सकता है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। पैसों को लेकर किसी तरह की चिंता हो सकती है। जल्दी आगे बढ़ने के चक्कर में किसी भी तरह के शॉर्टकट लेने से बचें।  पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। किसी बच्चे को नोटबुक या पेन गिफ्ट करें, सबका सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जरुरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। आज अच्छे कार्य आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।  जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आज मित्रों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।  घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता है। अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा।  हनुमान जी को लाल रंग का चोला चढ़ाएं, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि:-
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज यात्रा सुखद रहेगी | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

Back to top button