इस बार सैकड़ों साल बाद बन रहा है सोमवती अमावस्या के दिन ये दुर्लभ संयोग…

सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. ये अमावस्या इस बार 20 जुलाई को सोमवार के दिन पड़ रही है. जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहा जाता है. 3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार का विशिष्ट योग बन रहा है.

इस सावन में खास बात यह भी है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हुई तो सावन का समापन भी सोमवार के दिन ही होगा. इस बार सैकड़ों साल बाद सोमवती अमावस्या के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है. 20 जुलाई के दिन पुनर्वसु नक्षत्र, सोमवार के दिन और अमावस्या से पुष्कर योग बन रहा है. पुष्कर योग में शिवपूजा करने से विवाह, धनधान्य, संतान और सेहत का सुख मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
सावन की सोमवती अमावस्या में तीर्थस्थान के दर्शन करना, पवित्र नदी में स्नान करना, दान और जप करना शुभ माना जाता है और ये बहुत फलदायी माना जाता है. आचार्य भूषण कौशल से जानते हैं किन राशियों को सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग का लाभ मिलने वाला है.





