इन प्राकृतिक उपायों से एक हफ्ते में दूर हो जायेंगी चेहरे की झांइयां

चेहरे पर झांइयां उत्पन्न होने के आंतरिक एवं बाहृा- दोनों ही कारण हैं। गर्भावस्था, रजोनिवृत्ति, मासिकधर्म आदि समय में आंतरिक अनियमितता को वजह से शारीरिक हार्मोन में परिवर्तन होता है जिससे किसी-किसी महिला के चेहरे पर झांइयां उत्पन्न हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये इन प्राकृतिक उपायों का आजमा सकते है….

इन प्राकृतिक उपायों से एक हफ्ते में दूर हो जायेंगी चेहरे की झांइयां

 

• एक चम्मच टमाटर और तुलसी के पत्तों का रस, आधा चम्मच हरा धनिया के पत्तों और पुदीने का रस मिलाकर रूई के फाहे से झांइयों पर लगाएं। यह प्रयोग सप्ताह में तीन बार करें। 

• प्रतिदिन आधा चम्मच मलाई और आधा चम्मच कच्ची पिसी हल्दी दोनों को मिलाकर अपने चेहरे की झांइयों पर लगाए।

बढ़ती उम्र में भी 18 की दिखेंगी आप, बस रोजाना करें ये काम

• एक पिसा बादाम और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर दोनों को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन की झांइयों पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।

• सप्ताह में एक बार गाजर का रस, एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चम्मच संतरे का रस और आधा चम्मच नींबू का रस इनसबको ठीक से मिलाकर झांइयों पर लगाएं। आधा घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।

 
Back to top button