ये हैं 128 साल की महिला, कुछ ऐसी है इनके जिन्दगी की कहानी

आज हम आपको दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला से मिलवाएंगे। महिला की उम्र 128 साल होने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि अब यह अपना 129वां जन्मदिन मनाने जा रही है। इस महिला की उम्र के बारे में तो जानकर आप चौंक ही गए होंगे लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी आपको तब होगी जब इसकी जिंदगी की कहानी जानेंगे। ये हैं 128 साल की महिला, कुछ ऐसी है इनके जिन्दगी की कहानी

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस में एक महिला खुद को दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला कह रही है। दावा है कि यह महिला 128 साल की है और अब जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाने वाली है। इस महिला को अपनी लंबी उम्र से परेशानी होने लगी है। इस वजह से वह खुश नहीं रहती।

रूस के चेचेन्या में रहने वाली कोकू इस्तामबुलोवा को लगता है कि वह जिंदगी में एक भी दिन खुश नहीं रही। इसके बावजूद पता नहीं कैसे वह इतने सालों जिंदा रह गई। बता दें इस्तामबुलोवा शाकाहारी हैं। वह खाना कम और  दूध ज्यादा पीती हैं। अगले महीने ही वह 129व साल की हो जाएंगी।

जी हां इस्तामबुलोवा अगले महीने अपना 129वां जन्मदिन मनाएंगी। इस बात की पुष्टि खुद रूस सरकार ने की है। उनके पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है। इस लिहाज से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी। याद हो सोवियत रूस का पतन 1991 में हो गया था।

इस्तामबुलोवा द्वितीय विश्व युद्ध को दौर को बहुत ही भयानक बताती है। उस समय नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से गुजरते थे। अपनी उम्र के राज के सवाल पर इस्तामबुलोवा इसे भगवान की मर्जी बताती है। जहां लोग  लंबे समय तक जीने के लिए खेलते-कूदते हैं, कुछ अच्छा खाते हैं उधर इस्तामबुलोवा ने इतने समय तक जिंदा रहने के लिए कुछ भी नहीं किया।

Back to top button