आगरा: अधेड़ ने युवती की हत्या कर खुद को मारी गोली

आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने खुद से काफी कम उम्र की लड़की को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। 

 

सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दूधिये ने खिड़की से देखा तब वारादात का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।

आगरा में सिकंदरा के रुनकता लखनपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह (46) रुनकता में ही अलीम नाम के एक व्यक्ति के घर में किराए पर रहता था। 

होटल मालिक ने उज्बेक लड़की पर बनाया डांस करने का दबाव

उसका परिवार गांव में रहता है। गुरुवार की रात राजेंद्र सिंह अपने साथ एक युवती को लाया था। आधी रात में किसी वक्त उसने युवती को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। 

इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह वह काफी देर तक दूध लेने नही आया। पड़ोस में रहने वाले दूधिया उसके कमरे पर दूध देने गया था। 

तब पता चला। राजेन्द्र के हाथ मे रिवॉल्वर लगी हुई थी। हत्या और आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंधों का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। लड़की के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 

 
 
Back to top button