सृजन घोटाला: सीबीआई ने की बैंक ऑफ बड़ौदा डायरेक्टर सहित इन 8 के खिलाफ…

बिहार में सृजन घोटाले को लेकर सीबाआई ने बड़ी कर्रवाई की है। सीबीआई ने भागलपुर के सृजन महिला विकास समिति और सहरसा की बैंक ऑफ बड़ौदा के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनके अलावा सीबीआई ने भागलपुर बैंक ऑफ बड़ोदा के एक्स डायरेक्टर, एक्स कैशियर और सहायक भूमि अधिग्रहण कार्यालय के प्रमुख सहित आठ लोगों के खिलाफ  FIR दर्ज की है।

The creation scam: CBI has registered a case against the 8 including the Bank of Baroda director ...

अभी अभी: अपनी मुँहबोली बेटी हनीप्रीत संग राम रहीम का वायरल हुआ प्राइवेट वीडियो

नीतीश के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

सृजन घोटले के लेकर पिछले कई दिनों से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर हलमलावर हैं। विपक्ष लगातार नीतीश के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। लालू यादव ने सरकार पर सृजन घोटाले की जांच शुरू न किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं तेजस्वी यादव ने इस घोटाले को व्यापम घोटाले से बड़ा बताया है।

सीबीआई को सौंप दी गई सृजन घोटाले की जांच

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सृजन घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। अगर किसी को सीबीआई पर शक है तो वह उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जा सकता है। कोर्ट यदि जांच कार्य की मॉनिटरिंग करे तो हमें कोई एतराज नहीं है।

नीतीश ने  कहा कि अगर भ्रष्टाचार को टॉलरेट करना होता, तो सरेंडर कर वहीं रह गए होते। यह संभव नहीं है। अब वे लोग हमसे इस्तीफा मांग रहे हैं। उन पर जब सीबीआई ने केस दर्ज कर दिया था, तब कहते थे इस्तीफा नहीं देंगे। अब ‘इस्तीफा दो-इस्तीफा दो’ कहकर सदन नहीं चलने दे रहे हैं। यह कौन सा आचरण है। इससे यह पता चलता है कि वे निराशा व हताशा के चरम पर पहुंच गए हैं।

Back to top button