दुनियाभर के बेस्ट होटल्स में शामिल है ये शाही महल, इस महारानी का था घर

जयपुर.पिंकसिटी की शान रामबाग पैलेस एक बार फिर दुनिया के बेहतरीन होटलों में शामिल होल गया है। इसे ‘कोंडे नास्ट ट्रैवलर रीडर्स च्वाइस अवॉर्ड’ के 50 बेस्ट होटल्स में 25वां स्थान मिला है। इसके साथ इंडिया का दूसरा बेस्ट होटल घोषित किया है। बता दें कि रामबाग पैलेस को महारानी गायत्री देवी का घर भी कहा जाता है। 1940 में 21 साल की उम्र में वे इसी महल में महाराजा मानसिंह की तीसरी पत्नी बनकर आई थीं।
दुनियाभर के बेस्ट होटल्स में शामिल है ये शाही महल, इस महारानी का था घर

इसलिए पूरे वर्ल्ड में फेमस है यह पैलेस…

– इस शाही पैलेस को 1935 में जयपुर के महाराजा मान सिंह ने बनवाया था। इसकी खास डिजाइन के लिए महाराजा ने उस वक्त के वर्ल्ड फेमस डिजाइनर सेमुअल स्विंटन जैकब को चुना।
– इसके बाद जैकब ने इसे खास तौर पर डिजाइन किया जिसकी खूबसूरती आज भी कायम है। हालांकि, आजादी के बाद 1957 में यह पैलेस एक 5 स्टार लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया गया।

महारानी ने बिताई थी यहां आधे से ज्यादा जिंदगी

– “रामबाग की हवाओं में जादू घुला-मिला था, परियों की कहानियों वाला महल, कभी हमारा खूबसूरत, आरामदायक और खुशहाल घरौंदा था। मैं रामबाग में दुल्हन के रूप में आई थी और यह आधे से ज्यादा जिंदगी मेरा घर रहा था।” गायत्री देवी के ये शब्द उनके उस लगाव को बयां करते हैं, जो उन्हें रामबाग से था। यह भावुकता उस दौर की है, जब ये शाही महल एक लग्जरी होटल में तब्दील हुआ था।

79 शाही कमरे हैं इस पैलेस में

– इस लग्जरी होटल में 79 कमरे और सुइट हैं। जिसमें मुगल कालीन नक्काशी की खूबसूरती आज भी दिखती है।
– यह पैलेस अपने हिस्टोरिकल सुइट, रॉयल सुइट और ग्रांड रॉयल सुइट के कारण पूरे वर्ल्ड में फेमस है। इन सुइट्स में लग्जरी लाइफ की जरूरत की सभी चीजें मौजूद हैं।

इसे भी देखें:- डांसर हर्षिता ने जीजा से बदला लेने के लिए, चुना था ये खौफनाक रास्ता

मुकेश अंबानी के दोस्त की बेटी की हुई थी शादी

– बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के फ्रेंड मनोज मोदी की बेटी की शादी भी रामबाग पैलेस में हुई थी। जिसके लिए अंबानी परिवार करीब तीन दिन यहां रहा था।
– भक्ति मोदी की शादी तेजस गोयनका से हुई है। इस बिग फैट वैडिंग में भारतीय उद्योग जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुई।
– इसके साथ ही राजनीतिक हस्तियां, ब्यूरोक्रेट और रिलायंस समूह के वरिष्ठ अधिकारी सपरिवार शामिल हुए।
– इन खास मेहमानों को ठहराने के लिए रामबाग पैलेस, राज विलास और मेरियट होटल में पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
 
Back to top button