डांसर हर्षिता ने जीजा से बदला लेने के लिए, चुना था ये खौफनाक रास्ता

हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया ने जीजा से बदला लेने के लिए ऐसा खौफनाक रास्ता चुना कि सभी लोग हैरान हैं। जानिए क्या है पूरी कहानी। डांसर हर्षिता

आपने ने डकैत फूलन देवी का नाम तो सुना ही होगा। हर्षिता की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। 15 साल की उम्र में ही डकैत फूलन देवी के साथ रेप की वारदात हुई थी, वो भी दरिंदों से बदला लेने चाहती थी, वहीं हर्षिता के साथ भी उसके जीजा ने दस साल की उम्र में ही घिनौना काम किया था।

हर्षिता ने भी अपने जीजा से बदला लेने के लिए खौफनाक रास्ता चुना। आपको बता दें कि हर्षिता दहिया का नाम गीता था। हर्षिता जब कक्षा 10 में थी, उस दौरान उसका जीजा उसे स्कूल से उठा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

इसके बाद आरोपी जीजा ने उसकी मां की भी हत्या कर दी थी। हर्षिता ने अपनी मां की हत्या और खुद के साथ हुए दुराचार का बदला लेने के लिए कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र पुगथला के गैंग को ज्वाइन किया।

इसे भी पढ़े: एक बार फिर मामूली विवाद को लेकर सुलगा सहारनपुर, ये थी वजह…

पुलिस के मुताबिक हर्षिता को साल 2016 में रविंद्र पुगथला की गैंग के सदस्य शक्ति के साथ गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी एक मुठभेड़ के बाद की गई थी। पुलिस ने बताया कि हर्षिता का असली नाम गीता है और उसे सोनीपत में गैरकानूनी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था।

तब गीता को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर इंदीवर के मुताबिक मई 2016 में रविंद्र पुगथला को सोनीपत के कामी रोड पर गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ हर्षिता और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बाद में हर्षिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

Back to top button