राम रहीम पर बोले स्वामी रामदेव, तो जवाब मिला- अगला नंबर तुम्हारा है बाबा

पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है। सिर्फ पंचकूला में ही 28 लोगों की जान डेरा समर्थकों की हिंसा में चली गई, वहीं सिरसा में तीन लोग मारे गए।
हिंसा की घटनाएं दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में भी हुईं, जहां कथित तौर पर डेरा समर्थकों ने खाली बसों और ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी। हरियाणा व दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। उत्तराखंड के नैनीताल में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। यूपी के बागपत व गाजियाबाद में शनिवार को एहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
अभी अभी: राम रहीम पर दिए बयान से पलटे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में हिंसा की निंदा करते हुए कहा था कि कानून-व्यवस्था पर करीब से नजर रखी जा रही है। पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों अमरिंदर सिंह व मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमरिंदर सिंह व खट्टर से बातचीत कर कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मदद का भरोसा दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।





