अभी अभी: राम रहीम पर दिए बयान से पलटे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

नई दिल्ली: राम रहीम के फैसले को लेकर दिए गए विवादित बयान से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पलट गए। अपने बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं और मैंने बाबा रहीम के पक्ष में कोई भी बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बाबा को बचाने के पक्ष में नहीं हूं। साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने यह जरूर कहा था कि जब करोड़ों लोग चिल्ला रहे हैं तो इस मामले को थोड़ा सा टालना चाहिए और उनकी बात सुनने के बाद निर्णय करना चाहिए।

अकेले नहीं सो पाते राम रहीम, इस साध्‍वी को भी साथ लेकर गए जेल

साक्षी महाराज

कोर्ट पर लगाया था आरोप
साक्षी महाराज ने कहा कि हिंसा के कारण कितनी जाने चली गई ये कोई छोटी बात नही है अरबों का नुकसान हो गया। शुक्रवार को कोर्ट द्वारा राम रहीम को बलात्कार को दोषी करार किए जाने के साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था कि कोर्ट केवल शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है करोड़ों भक्तों की बात को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त। उन्होंने कहा था कि भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने डेरा समर्थकों द्वारा किए गए नुकसान के लिए नयायलय को जिम्मेदार बताया।

Back to top button