UP: LU में सेन्ट्रल मेस में खाना कम होने पर स्टूडेंट्स ने किया बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी(एलयू) के सेंट्रल मेस में स्टूडेंट्स मेस के अंदर जमकर तोड़फोड़ की । इतना ही नहीं जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो पत्थर मारकर पुलिस की जीप के शीशे तोड़ दिए। छात्रों के उपद्रव को देखते हुए पुलिस ने लाठियां भी चलाईं, जिसके बाद छात्र वहां से भागे। हालात को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

स्टूडेंट्स ने लगाया आरोप
-मंगलवार को मेस में खाना कम पड़ जाने और खराब खाना परोसने का आरोप लगाकर स्टूडेंट्स ने मेस के अंदर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी मेस संचालक से बहस हो गई। जब मेस संचालक से बहस हो रही थी, उस वक्त वहां प्रॉक्टर भी मौजूद थे।
बाउंसर से भी हुआ था झगड़ा
-स्टूडेंट्स ने बताया कि जब वे सेंट्रल मेस संचालक से घटिया खाना दिए जाने की शिकायत कर रहे थे ।तभी बाउंसर वहां आ गए।उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ धक्का- मुक्की करना शुरू कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने भी उनके साथ हाथापाई की।इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स को हल्की चोटें भी आई है।
प्रॉक्टर पर लगा मेस संचालक को धमकाने का आरोप
-मेस संचालक खम्मन के मुताबिक,एलयू के प्रॉक्टर विनोद सिंह ने स्टूडेंट्स की शिकायत पर उसके साथ अभद्रता की ।उसका कॉलर पकड़ लिया और उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान मेस संचालक ने भी उनको जमकर सुनाया ।
ये है मामला
– एलयू के अंदर 14 अगस्त को गवर्नर राम नाईक और वीसी एसपी सिंह ने सेंट्रल मेस का उद्घाटन किया था। स्टूडेंट्स का आरोप है, ”यहां लगातार कंप्लेन करने के बावजूद घटिया खाना दिया जा रहा है।”
– इस बात को लेकर स्टूडेंट्स काफी नाराज है। इसको लेकर वो पहले भी 4 बार हंगामा कर चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उल्टा स्टूडेंट्स को डराया धमकाया जा रहा है।
– 19 सितंबर को रात में स्टूडेंट्स ने एक बार फिर से मेस के स्टाफ से घटिया खाने दिए जाने की कंप्लेन की। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज स्टूडेंट्स का गुस्सा मेस पर फूट पड़ा। उन्होंने तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया।
इसे भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत को लेकर आया ऐसा फोन, हरियाणा पुलिस की उड़ गई नींद!
स्टूडेंट्स का पक्ष
-एलयू के स्टूडेंट्स अजीत कुमार के मुताबिक, “सेंट्रल मेस में स्टूडेंट्स की शिकायत किए जाने के बावजूद घटिया खाना दिया जा रहा है, जबकि खाने के बदले में उनसे मोटी फीस यूनिवर्सिटी की तरफ से वसूली जा रहा है। स्टूडेंट्स ने मेस संचालक से खाना कम पड़ जाने, जला हुआ और घटिया खाना बांटे जाने की शिकायत की तो वह उल्टे स्टूडेंट्स पर भड़क गया। उसके बाद स्टूडेंट्स ने भी जवाब में हंगामा किया।”





