प्रैक्टिस मैचः स्टोनिस और वॉर्नर ने भारत के छुड़ाए छक्के, AUS ने बनाए 347 रन

मार्कस स्टोनिस की 76 रनों की आक्रामक पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन के खिलाफ सात विकेट पर 347 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। पिछले आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले स्टोनिस ने पावर हिटिंग का जबर्दस्त नजारा पेश किया और 60 गेंदों की अपनी पारी चार चौके और पांच छक्के लगाए।

Stonis and Warner save sixes from India

इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी दमदार 64 रनों की पारी खेली। वॉर्नर ने 48 गेंद पर 11 चौकों की मदद से ये पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 55 रनों का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने 63 गेंद पर 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने संकेत दे दिया है कि वो भारत के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…

विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भी अंतिम ओवरों में 24 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 रन की तेजतर्रार पारी खेली। बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन की तरफ से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट लिए। मध्यम गति के गेंदबाज कुशांग पटेल ने भी दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने छह ओवरों में 58 रन लुटाए। स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

Back to top button